Search This Blog

Showing posts with label 15000 लोग जमा. Show all posts
Showing posts with label 15000 लोग जमा. Show all posts

Saturday, June 22, 2013

टाइम्स स्क्वेयर: 15000 लोग जमा, योग से थमी रफ़्तार

दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वेयर शुक्रवार को थम सा गया, क्योंकि यहां सैकड़ों लोग योगाभ्यास कर रहे थे.


मैनहैटन चौराहे पर लगे विशाल बिलबोर्ड्स के नीचे लोग अपनी-अपनी दरियां बिछाकर योगासन कर रहे थे.

कार्यक्रम के सह-आयोजक टिम टॉमकिन्स ने कहा कि इसका एक उद्देश्य साल के सबसे लंबे दिन थोड़ी शांति और सुकून के कुछ पल निकालना है.
स्थानीय समय के अनुसार निशुल्क योग कक्षाएं सुबह 7.30 बजे शुरू हुईं और सूर्यास्त तक चलीं.
                                               एक महिला ने ट्विटर पर लिखा, “टाइम्स स्क्वेयर पर योगी.”
“गर्मियों की शुरूआत का कितना शानदार तरीका है.”